2017 से कोस्टा रिका में HP कर्मचारियों ने वंचित समुदायों में विद्यार्थियों को नए कौशल सीखने और अपने आर्थिक भविष्य को बेहतर करने के लिए सक्षम करने में 5,000 घंटे से अधिक की स्वयंसेवा प्रदान की है।
सभी जगहों के HP कर्मचारी अपने समुदायों को लौटाने के लिए अपने समय और कौशल को उपयोग करने के बारे में जुनूनी हैं। कोस्टा रिका में, डिजिटल इक्विटी को तेज़ करने और डिजिटल विभाजन को तोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम प्रदान करना उनके ऐसा करने के अनेक तरीकों में से एक है। ऐसा ही एक प्रोग्राम Hogares Conectados (जुड़े हुए घर) है, जो कोस्टा रिका की सरकार की ऐसी पहल है, जो वंचित समुदायों को कनेक्टिविटी और प्रशिक्षण प्रदान करती है। यह प्रोग्राम HP LIFE का प्राथमिक शिक्षण और सीखने के संसाधन के रूप में उपयोग करता है।
HP LIFE, HP Foundation का मुफ्त IT और बिज़नेस कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम है। यह ऑनलाइन, ऑफलाइन और व्यक्तिगत रूप से (जहां सुरक्षित है) उपलब्ध है और सीखने वालों को आठ भाषाओं में 30 से अधिक इंटरैक्टिव पाठ्यक्रम पेश करता है। यह अनुकूलन योग्य शैक्षिक संसाधन है, जिसका प्रशिक्षकों, शिक्षकों, और मेंटरों द्वारा उपयोग किया जाता है।
HP कोस्टा रिका के हेरेडिया साइट के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक क्लासरूम सेटिंग में ट्रेनिंग प्रदान करते हुए Hogares Conectados को 2017 से समर्थन दिया है। 2019 के अंत तक, इस प्रोग्राम के माध्यम से 651 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रगति की है। लेकिन 2020 में, जब टीम विद्यार्थियों के नए समूह का स्वागत कर रही थी, तो महामारी के कारण उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली कम्प्यूटर लैब को बंद करना पड़ा था।
“जब यह स्पष्ट हो गया कि हम व्यक्तिगत प्रशिक्षण नहीं दे सकेंगे, तो हमने पूरी तरह से HP LIFE के इर्दगिर्द नया आभासी प्रोग्राम विकसित किया, जो उन प्रतिभागियों को उद्यमिता और बिज़नेस कौशलों का प्रशिक्षण पेश करता है, जिनमें से अनेक ने इस महामारी के कारण अपनी नौकरी खो दी थी,” HP कोस्टा रिका सामाजिक प्रभाव और स्थिरता प्रमुख कैरोल ज़ेलेदन ने कहा।
अप्रैल 2020 में शुरू हुए नए आभासी प्रोग्राम में तीन सौ साठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। एक सौ सैंतालीस वे विद्यार्थी थे, जो बिज़नेस विचार को जीवंत करने के लिए मार्गदर्शन की तलाश में थे। अन्य 213 वे छोटे बिज़नेस मालिक थे, जिनकी कंपनियों की पहले कभी ऑनलाइन उपस्थिति नहीं थी। HP Foundation से हासिल अनुदान के सहारे इस प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण हिस्से को प्रदान करने वाले कोस्टा रिका विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ समांतर रूप से काम करते हुए, 70 से अधिक HP कर्मचारियों ने इस प्रोग्राम को 700 घंटों से अधिक का स्वयंसेवी समर्थन दिया। प्रतिभागियों ने 32 HP LIFE पाठ्यक्रम लिए और व्यापक बिज़नेस प्लान के विकास, कंपनी के वेबपेज के निर्माण, और मौजूदा बिज़नेस के लिए ऑनलाइन स्टोर का निर्माण करने के लिए, या विद्यार्थियों के मामले में, उनकी अपनी पसंद के बिज़नेस को सेटअप करने के लिए अपने इन नए हासिल हुए कौशलों का उपयोग किया।
इस प्रोग्राम से स्नातक हुए विद्यार्थियों को कोस्टा रिका के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय द्वारा उनके कौशलों की पुष्टि करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था। उन्होंने आभासी ग्रैजुएशन समारोह में भी हिस्सा लिया था, जिसमें HP के चीफ एक्ज़ीक्यूटिव अधिकारी, एनिरक लोरेस और कोस्टा रिका के राष्ट्रपति कार्लोस अल्वारादो द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
“इस HP LIFE प्रोग्राम ने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला। इस महामारी के दौरान इसने मेरे डर को दूर किया। मेरे परिवार, सहयोगियों, और सबसे ऊपर HP स्वयंसेवकों की दिल से की गई मदद से मैंने इस अनिश्चितता को धीरे–धीरे छोड़ा और मुझमें ताकत आनी शुरू हुई तथा मुझे अवसर मिला। इस पाठ्यक्रम ने मेरे भीतर के ढीलेपन को दूर किया और मुझे जो पसंद हैं. उसे करने के लिए प्रेरित व सक्षम किया।” –HP LIFE स्नातक, कोस्टा रिका
हमारे वैश्विक कार्यक्रम के प्रभाव को दर्शाने वाली प्रेरक कहानियां

जोवाना मोरेल रोबल्स, फैसिलिटेटर, एल फैक्टर कम्युनिटी टेक्नोलॉजी सेंटर, डोमिनिकन रिपब्लिक
सफलता की कहानी देखें।“ITU, UNDP IICPSD, और HP LIFE के शुरू किए गए प्रोग्राम डोमिनिकन रिपब्लिक में सबसे पिछड़े समुदायों के लिए सीखने के मौके बढ़ाने में बहुत जरूरी रहे हैं।”

रोजर ब्लेयर, प्रोफेसर III उद्यमिता
सफलता की कहानी देखें।"HP LIFE को अपने उच्च-स्तरीय उद्यमिता पाठ्यक्रम में शामिल करने से हम अपने विद्यार्थियों को उच्च-गुणवत्ता वाले ओपन-एक्सेस वाले शिक्षण संसाधन उपलब्ध करने में सक्षम हुए हैं, जिससे पाठ्यपुस्तकों को किफायती रखने के दीर्घकालिक समाधान खोजने के हमारे लक्ष्य को समर्थन मिला है।"

दानायित ज़ेगेये, YMCA इथियोपिया
सफलता की कहानी देखें।“HP LIFE पाठ्यक्रम लेने से मुझे जो ज्ञान प्राप्त हुआ है, उससे मैं अनुशासित निर्णय ले सकूँगी और अपने व्यवसाय में निवेश कर सकूँगी।”

कैमेरॉन अरली, विद्यार्थी, YMCA स्कॉटलैंड
सफलता की कहानी देखें।“किसी उद्यम को चलाने के पूर्व ज्ञान के बिना, मुझे HP LIFE पाठ्यक्रम आकर्षक लगे। इंटरैक्टिव सामग्री और वीडियो ने सीखने को मजेदार बना दिया।”

आर्गिरिस ज़िकोपुलोस, सीईओ, JA ग्रीस
सफलता की कहानी देखें।“हमें HP के साथ अपने वैश्विक सहयोग पर प्रसन्नता हो रही है। विद्यार्थियों के सॉफ्ट कौशल को बेहतर करने और उनको सशक्त करने का जुनून हमारे संगठनों के बीच साझा है। JA ग्रीस में हमें गर्व है कि हम HP LIFE पाठ्यक्रमों के माध्यम से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए इस साझेदारी को फैलाने को आधार बना रहे हैं।”

शांति कांतास्वामी, अधिशासी निदेशक, JA मलेशिया
सफलता की कहानी देखें।“शिक्षक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसका उन विद्यार्थियों पर प्रभाव पड़ता है जो हमारी आशा और भविष्य के लीडर हैं। शिक्षा के इन नायकों के सामने इस समय चुनौतियों का सामना करने के लिए HP मलेशिया द्वारा दिखाई गई सहानुभूति के लिए JA मलेशिया वास्तव में आभारी है।”

एन्ड्रिया मेंडेस, अधिशासी निदेशक, मुंडो अफ्लोरा
सफलता की कहानी देखें।“HP स्वयंसेवक टीम ने समाज के बड़े हिस्से द्वारा भुला दी गई इन युवा महिलाओं के आत्म-सम्मान को बढ़ाने में मदद की।”

HP LIFE स्नातक, कोस्टा रिका
सफलता की कहानी देखें।“यह पाठ्यक्रम सामग्री, साधन, अनुप्रयोग, और सबसे अधिक मूल्यवान चीज़ अर्थात मानव कारक के मामले में मेरी अपेक्षाओं से अधिक बेहतर साबित हुआ है, क्योंकि इसके पीछे प्रतिबद्धता, समर्पण और पेशेवरता से भरपूर टीम लगी हुई है। HP LIFE वाकई जीवन की काया पलट कर देती है।”

नडिंडा कैथरीन लीच, युवा अफ्रीकी लीडर्स पहल (YALI) प्रतिभागी
सफलता की कहानी देखें।“नए कौशलों को सीखने के किसी भी अवसर का लाभ लेने के लिए मैं सभी को प्रोत्साहित करती हूँ, विशेष रूप से अगर ये मुफ्त मिले। अपने ज्ञान को बेहतर करना आपको लंबी दूरी तक ले जाएगा।”

अनीस असाली।
सफलता की कहानी देखें।मुझे विशेष रूप से HP LIFE विपणन पाठ्यक्रम पसंद है। मैं अपने व्यवसाय की योजना और विकास में हर दिन इनका उपयोग करता हूँ।”

सोनडेस अमारा।
सफलता की कहानी देखें।दृढ़ संकल्प और Mashrou3i प्रोजेक्ट से सहयोग से, सोंडेस अमारा ने कैरून, ट्यूनीशिया में एक पेशेवर कौशल प्रशिक्षण केंद्र सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

Tunisian entrepreneurs
सफलता की कहानी देखें।पांच ट्यूनीशियाई उद्यमियों ने Mashrou3i कार्यक्रम के माध्यम से अपने कौशल को विकसित किया और एक सफल व्यवसाय विकसित करने के लिए सहयोग सीखना सबसे अच्छा तरीका है।

अनीस असाली।
सफलता की कहानी देखें।मैंने अपने व्यवसाय की लाभ-हानि स्थिति को निर्धारित करने के लिए Microsoft Excel का उपयोग करना और अपने खर्चों का विश्लेषण करने के तरीकों को सीखा जिससे मुझे अपनी वास्तविक लागतों का बेहतर अनुमान लगाने में मदद मिली। HP LIFE ने मुझे मेरे व्यवसाय के लगभग हर पहलू में मदद की है।”

चैरिटी सेलोरम।
सफलता की कहानी देखें।मैंने HP LIFE के माध्यम से कई नए कौशल सीखे हैं। जैसे बिज़नेस मॉडल को विकसित करने और परिष्कृत करने के लिए बिज़नेस मॉडल कैनवास टूल का उपयोग करना, लाभ-हानि स्थिति निर्धारित करना, मेरी सेवाओं की उचित कीमत तय करना, और मेरे लक्ष्य बाज़ार की पहचान करना।”

Barbara Millard. Collège communautaire de Johnson County, États-Unis
सफलता की कहानी देखें।HP LIFE était exactement ce que je cherchais pour redonner vie à ma manière d’enseigner. Je peux utiliser les modules en tant que contenus de cours basiques ou en tant qu’aide-mémoire. Chaque module est autonome et peut être combinée selon les besoins de chaque classe.